17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म मां के इस धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की होती है सभी...

मां के इस धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की होती है सभी इच्छाएं पूरी

45

रांची- मां दुर्गा की आराधना के पवित्र दिन नवरात्रे चल रहे हैं. इस दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उनकी लाइफ में खुशियां भर देती हैं. ऐसा कहा जाता है कि मां कभी अपने दर से अपने भक्तों को खाली हाथ या दुखी लौटने नहीं देती. उनकी सभी परेशानियों-दुखों को हर लेती हैं. ऐसे ही मां के एक धाम के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां मान्यता है कि इस दर पर आए हुए सभी भक्तों की इच्छाएं मां जरुर पूरी करती है. इस मंदिर को ‘इच्छा पूर्ति मंदिर’ भी कहा जाता है.

हम बात कर रहे हैं झारखंड के रांची से कुछ किलोमीटर दूर स्थित मां के धाम देउड़ी मंदिर की, जहां से आज तक कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटा. इस मंदिर में मां के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं. ये मंदिर सिर्फ झारखंड में ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि इसकी मान्यता हमारे पूरे देश में है. एक महीने में देशभर से हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन करने मां के इस धाम पर आते हैं.

Also Read: रामनवमी पर सूर्यदेव खुद रामलला के माथे पर सुशोभित करेंगे अपने प्रकाश से तिलक

इस मंदिर में मां काली की 16 भुजाओं वाली करीब साढ़े तीन फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है. आप भी कभी झारखंड जायें तो इस मंदिर में मां काली के दर्शन जरुर करें.