17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Kashmir में एनकाउंटर में 3 आतंकियों को मार गिराया

Kashmir में एनकाउंटर में 3 आतंकियों को मार गिराया

3

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम सेक्टर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के मुताबि​क सुरक्षाबलों ने अभी तक 3 आतंकियों को मार गिराया है। जबकि अभी कई आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं और मुठभेड़ जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं घर में अभी भी दो से तीन आतंकी हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाले पूरे मनगोरी इलाके को घेर रखा है जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुलगाम के हरमंद गुरी गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश शुरू की। इसी बीच मनगोरी इलाके के एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। लेकिन मुठभेड़ अभी भी जारी है। संभवतः 2 से 3 आतंकी अभी भी घर में छिपे हुए हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं।