17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,480 लोगों की मौत : जॉन्स...

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,480 लोगों की मौत : जॉन्स हॉप्किन्स

3

अमेरिका में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच कोविड-19 संक्रमण के कारण करीब 1,500 लोगों की मौत हो गई जो यह महामारी फैलने के बाद दुनिया के किसी भी देश में 24 घंटों में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है।

‘जॉन्स हॉप्किन्स’ विश्वविद्यालय के ट्रैकर ने यह आंकड़ें दिए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को रात साढ़े आठ बजे से शुक्रवार को उसी समय के बीच 1,480 लोगों की मौत हुई। अमेरिका में इस संक्रामक रोग से अब तक 7,406 लोगों की मौत हो चुकी है।