सालगिरह की याद में विरूष्का ने शेयर किए मूमेंट्स, विडियो हुआ वायरल

0

अनुष्का शर्मा संग व‍िराट कोहली की शादी को एक साल हो गया है। साल 2017 मे 11 द‍िसंबर को इटली में ये जोडी शादी के बंधन मे बधी। आपको बता दें, कि इस रॉयल शादी को एक साल बीत गया है, लेकिन ये शादी लगातार सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रही है।

अनुष्का-व‍िराट ने एक बार फिर अपने फैंस को सालग‍िरह के मौके पर अनदेखी तस्वीरें और वीड‍ियो शेयर करते हुए बड़ा सरप्राइज द‍िया है। व‍िराट कोहली ने फेयरीटेल वेड‍िंग की कई तस्वीरें शेयर करते हुए ल‍िखा, यकीन नहीं होता एक साल बीत गए, ऐसा लग रहा है जैसे कल की बात हो। समय बहुत तेजी से भागता है। Happy anniversary to my best friend and my soulmate Mine forever ❤

अनुष्का ने इस खास द‍िन पर व‍िराट को बधाई देते हुए शादी का एक खास वीड‍ियो शेयर किया जिसमे अनुष्का  सात फेरों के लिए मंडप पर जाते हुई नजर आ रही हैं। दो मिनट में इन वीड‍ियो और तस्वीरों को लाखों लाइक मिल गए हैं। व‍िराट और अनुष्का की शादी के मौके पर सामने आया वीड‍ियो वायरल हो गया है जिसमे अनुष्का बहुत खूबसूरत दिख रही है।

बता दें पिछले साल विराट-अनुष्का ने इटली में 11 द‍िसंबर को प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इस शादी के बाद स्टार्स ने मुंबई में र‍िसेप्शन रखा था। इन द‍िनों व‍िराट कोहली ऑस्ट्रेल‍िया में अपनी मैच में ब‍िजी हैं। इसल‍िए शादी की सालग‍िरह का जश्न मनाने अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो के से वक्त न‍िकालकर ऑस्ट्रेल‍िया पहुंचीं हुई हैं।

 आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-