17.6 C
New York
Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अल्मोड़ा में कार खड्ड में गिरी, दो मरे

अल्मोड़ा में कार खड्ड में गिरी, दो मरे

6

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र में एक कार के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी । पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात हुई दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल राज्य आपदा मोचन बल :एसडीआरएफ: की टीम घटनास्थल की ओर रवाना की गयी ।

उन्होंने बताया कि कुछ घंटे चले तलाशी अभियान के बाद टीम ने दो शव बरामद कर रोप स्ट्रेचर की सहायता से उन्हें मुख्य मार्ग पर पहुंचाया जिसके बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया । दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।