17.6 C
New York
Sunday, September 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने ग्रामीण को मार...

पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने ग्रामीण को मार डाला

3

जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि स्थानीय लोगों ने बारसूर पुलिस थाना क्षेत्र के मंगनार मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना हमें दी।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा के कोकेरनार गांव के एक निवासी के अनुसार शव के पास से पर्ची मिली जिसमें लिखा था कि प्रतिबंधित भाकपा(माओवादी) के आमदयी क्षेत्र समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। मृतक की पहचान कोकेरनार गांव निवासी दशराम के रूप में की गई।अधिकारी ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह लगता है कि कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है।” उन्होंने कहा कि अज्ञात हत्यारों का पता लगाने के लिए तलाश जारी है।