17.6 C
New York
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिलीप बिल्डकॉन को छत्तीसगढ़ में मिला 860 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना...

दिलीप बिल्डकॉन को छत्तीसगढ़ में मिला 860 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का ठेका

8

दिलीप बिल्डकॉन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे छत्तीसगढ़ में 860.50 करोड़ रुपये की एक सड़क परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने बीएसई को बताया, ‘‘कंपनी को छत्तीसगढ़ की एक सड़क परियोजना के लिये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सबसे कम बोली लगाने वाला निकाय घोषित किया है।’’

कंपनी ने कहा कि इस परियोजना के तहत 39.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करना है। यह निर्माण दो साल में पूरा करना है। कंपनी का शेयर बीएसई में 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 390 रुपये पर चल रहा था।