17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood KGF-2 पर मंडराया कानूनी खतरा, रोकी गई पिल्म की शूटिंग

KGF-2 पर मंडराया कानूनी खतरा, रोकी गई पिल्म की शूटिंग

3

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF चैप्टर 1 साल 2018 में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉड अपने नाम किए। फिल्म के हिंदी वर्जन को भी जबरदस्त कामयाबी मिली।

अब 2019 में इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग चल रही थी। मगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग अभी रोक दी गई है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान पर्यावरण को होने वाले नुकसान के चलते शूटिंग को रोका गया है।

खबर है कि कोलार की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट ने एक इंटरिम ऑर्डर जारी कर फिल्म की शूटिंग रोकने के आदेश दिए हैं। फिल्म की शूटिंग Cyanide Hills में हो रही थी। श्रीनिवासा नाम के एक स्थानीय नागरिक ने शूटिंग के खिलाफ पेटिशन की थी।

मामले की सुनवाई के बाद जज ने फिल्म की शूटिंग रोकने के आदेश दिए हैं। हालांकि इन आरोपों पर अभी KGF 2 की टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।