17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अब 20 रु के सिक्के जारी करेगा RBI

अब 20 रु के सिक्के जारी करेगा RBI

15

भरतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 20 रुपये का सिक्का जारी करने जा रहा है। हालांकि यह सिक्के अभी चल रहे अन्य सिक्कों से डिजाइन में काफी अलग होगा। वित्त मंत्रालय ने इस बात की घोषणा कर दी है। 

इस आकार में होगा जारी

20 रुपये का जो सिक्का जारी होगा, वो गोलाकार नहीं होगा। यह एक पॉलीगॉन आकार में होगा। इस सिक्के के 12 सिरे होंगे। हालांकि अभी सरकार ने इस सिक्के का डिजाइन जारी नहीं किया है। 

10 साल बाद जारी होगा सिक्का

मार्च 2009 में आरबीआई ने 10 रुपये का पहला सिक्का जारी किया था। इसके बाद किसी और करेंसी का सिक्का जारी नहीं किया गया था। पहले से चल रहे एक, दो, पांच और 10 रुपये के नए सिक्के ही जारी होते रहे। 

10 रुपये के बाजार में करीब 13 अलग-अलग डिजाइन के सिक्के चलन में हैं। लोगों में इन सिक्कों को लेकर के पहले काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। देश के किसी हिस्से में 10 रुपये का सिक्का नहीं चल रहा था, तो कहीं एक रुपया का छोटा सिक्का नहीं लिया जा रहा था। 

सभी सिक्के हैं वैध

रिजर्व बैंक के प्रवक्ता का कहना है कि जो भी सिक्के जारी किए गए हैं, वह रिजर्व बैंक के नियम के तहत जारी किए गए हैं। इसलिए सभी सिक्के वैध हैं। यदि कोई व्यक्ति या बैंक इसे लेने से इनकार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए, ऐसा करना अपराध है।