17.6 C
New York
Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर बड़ा फैसला, लच्छीवाला और आशारोड़ी टोल...

पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर बड़ा फैसला, लच्छीवाला और आशारोड़ी टोल पूरे दिन रहेंगे फ्री

4

प्रधानमंत्री मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशारोड़ी बैरियर को पूरे दिन के लिए टोल मुक्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक, सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक इन दोनों टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस दौरान फास्टैग से भी किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी।

दरअसल, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण और जसवंत ग्राउंड में होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सीमावर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों से वाहनों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि टोल प्लाजा पर लंबी कतारें न लगें और शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से यातायात सुचारू रहेगा और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।