17.6 C
New York
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा ICU में भीषण...

ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई की हालत गंभीर

6

ओडिशा के कटक शहर में स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह करीब 3 बजे अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर इमरजेंसी विभाग में हुई, जहां देखते ही देखते आग फैल गई।

आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू किया। अस्पताल के फायर सेफ्टी विभाग ने सबसे पहले राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद बाहर से तीन दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ मरीजों की मौत आईसीयू में धुआं भर जाने से दम घुटने के कारण हुई, जबकि कुछ मरीजों ने दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना में 5 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। वहीं आग बुझाने और मरीजों को बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के कुछ स्टाफ को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।