17.6 C
New York
Sunday, April 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood हेरा फेरी में बाबू राव की हुई वापसी, अक्षय संग मामला सुलटा?...

हेरा फेरी में बाबू राव की हुई वापसी, अक्षय संग मामला सुलटा? परेश रावल बोले- सबकुछ…

12

‘कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में लग जाती है.’ ये कहावत ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के फैंस पर एकदम फिट बैठती नजर आई है. क्योंकि ‘बाबू राव’ यानी एक्टर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच चल रहा ‘हेरा फेरी 3’ विवाद अब खत्म हो चुका है. खुद परेश रावल ने इसकी पुष्टि करके फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है.

हाल ही में परेश रावल ने एक इंटरव्यू में ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म की मेकिंग पर बात की. उनका कहना है कि फिल्म पहले जैसे आने वाली थी, वैसी ही आएगी. उन्होंने बताया, “फिल्म पहले भी आने ही वाली थी. लेकिन क्या होता है कि थोड़ा एक-दूसरे को फाइन ट्यून करना पड़ता है. क्योंकि सभी क्रिएटिव लोग हैं. जैसे प्रियदर्शन, अक्षय या सुनील शेट्टी. ये सभी मेरे कई सालों से दोस्त रहे हैं”