
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बिहार को बड़ी सौगात दी है। अपने दो दिवसीय दौरे के तहत पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार के सिवान पहुंचे और यहां से पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केसरिया रंग की यह अत्याधुनिक ट्रेन न केवल उत्तर बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है, बल्कि यह राज्य के कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी एक नई गति देगी।
8 कोच वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस ट्रेन में आरामदायक सीटिंग, बेहतर एयर कंडीशनिंग सिस्टम, ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट और स्वचालित दरवाजों जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
यह ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी?
26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग निम्नलिखित है:
पाटलिपुत्र से रवाना: 11:50 बजे
हाजीपुर: 12:30 बजे
मुजफ्फरपुर: 13:35 बजे
बापूधाम मोतिहारी: 15:20 बजे
सुगौली: 15:40 बजे
बेतिया: 16:20 बजे
नरकटियागंज: 17:10 बजे
बगहा: 18:10 बजे
कप्तानगंज: 20:10 बजे
गोरखपुर पहुंच: 21:30 बजे
गोरखपुर से पाटलिपुत्र की वापसी टाइमिंग: 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस की वापसी यात्रा इस प्रकार होगी:
गोरखपुर से रवाना: 05:40 बजे
कप्तानगंज: 06:24 बजे
बगहा: 07:30 बजे
नरकटियागंज: 08:03 बजे
बेतिया: 08:35 बजे
सुगौली: 08:50 बजे
बापूधाम मोतिहारी: 09:08 बजे
मुजफ्फरपुर: 10:50 बजे
हाजीपुर: 11:40 बजे
पाटलिपुत्र पहुंच: 12:45 बजे
यह वंदे भारत एक्सप्रेस हर सप्ताह शनिवार को छोड़कर छह दिन चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन की टिकट बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस खासकर उत्तर बिहार के जिलों जैसे मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज को राजधानी पटना और यूपी के गोरखपुर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे न केवल यात्री यात्रा समय में बचत करेंगे, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सौगात बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यातायात के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन लेकर आई है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि देश के आधुनिक होते बुनियादी ढांचे और विकास की रफ्तार का प्रतीक बन चुकी है।