17.6 C
New York
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh साइप्रस ने PM मोदी को दिया देश का सबसे बड़ा सम्मान! बढ़ा...

साइप्रस ने PM मोदी को दिया देश का सबसे बड़ा सम्मान! बढ़ा भारत का गौरव

20


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से सम्मानित किया है।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने यह सम्मान उन्हें भेंट किया। यह सम्मान उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने साइप्रस गणराज्य और उसके मूल्यों की असाधारण सेवा की हो।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा,

“यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का प्रतीक है। मैं साइप्रस सरकार और राष्ट्रपति का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।”

यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को भारत की वैश्विक कूटनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है।