अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री अपना सोशल मीडिया खाता महिलाओं के हवाले किया

4

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया खाते का संचालन महिला अचीवर्स को सौंपा। यह जिम्मेदारी न्यूक्लियर साइंटिस्ट एलीना मिश्रा और स्पेस साइंटिस्ट शिल्पी सोनी को भी दी गई। पीएम मोदी के X (ट्विटर) अकाउंट से उन्होंने एक खास संदेश दिया।

दोनों अचीवर्स ने पीएम के एक्स खाते पर अपने संदेश में लिखा, “स्पेस टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी और महिला सशक्तिकरण… हम एलीना मिश्रा और शिल्पी सोनी हैं और हमें महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने का अवसर मिला है। हमारा संदेश है- भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है, और हम अधिक महिलाओं से इसे अपनाने का आह्वान करते हैं।” दोनों वैज्ञानिकों ने भारत में न्यूक्लियर और स्पेस टेक्नोलॉजी में बढ़ते अवसरों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे भारत नवाचार और विकास का केंद्र बन रहा है।

उन्होंने आगे लिखा, “पहले यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र में भारत में इतनी महिलाओं के लिए अवसर होंगे। इसी तरह, स्पेस सेक्टर में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचार और प्रगति का सबसे शानदार स्थान बना रही है। भारतीय महिलाओं के पास अद्वितीय प्रतिभा है और भारत के पास सही मंच!”