17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh दिल्ली में इस बार भी सातों सीटों पर विपक्ष सफाचट, लगातार तीसरी...

दिल्ली में इस बार भी सातों सीटों पर विपक्ष सफाचट, लगातार तीसरी बार बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर BJP को जीत मिली

23

लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के साथ आमने-सामने की लड़ाई में भाजपा की जीत का प्रमुख कारण दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य मोदी की लोकप्रियता और भाजपा का मजबूत संगठन है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए दिल्लीवासी एक बार फिर से भाजपा के साथ खड़े हुए हैं। लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के साथ आमने-सामने की लड़ाई में भाजपा की जीत का प्रमुख कारण दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य और भाजपा का मजबूत संगठन है।

राजधानी में आवागमन सुगम करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार ने मेरठ एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरिफेरल, द्वारका एक्सप्रेस-वे, प्रगति मैदान सुरंग सड़क सहित कई सड़कों का निर्माण कराया है। साथ ही मेट्रो के निर्माण कार्य में तेजी आई है। नमो ट्रेन एनसीआर की नई पहचान बन गई।

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र द्वारा दिल्ली को इलेक्ट्रिक बसें दी गईं। जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन और उस समय हुए विकास कार्यों का असर भी लोकसभा चुनाव में दिखा। पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभाओं में भी इन कार्यों को गिनाकर मजबूत राष्ट्र व भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा था।

इस बार भी दिल्लीवासियों पर मोदी की लोकप्रियता का जादू दिखा। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उन्होंने दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। प्रचंड गर्मी के बाद भी हजारों की संख्या में लोग उन्हें उत्साह के साथ सुनने पहुंचे थे। मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ विरोधियों पर तीखे प्रहार किए थे। पार्टी ने एकजुट होकर एक इकाई की तरह काम किया, जिसका परिणाम सामने है।

ReadAlso;पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट निशांत अग्रवाल को उम्र कैद की सजा