17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दुखद: भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद,...

दुखद: भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, चार घायल

17

भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार को पुंछ ज़िले में शाहसितार के पास सेना के एक काफ़िले को चरमपंथियों ने निशाना बनाया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ”शाम क़रीब 6:15 बजे जवान जरनवाली से वायु सेना स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया.” सेना की तरफ़ से हमले की पुष्टि शनिवार को क़रीब रात नौ बजे की गई.

वहीं एक घंटे के बाद भारतीय वायु सेना की तरफ़ से किए गए एक पोस्ट में बताया गया, ‘आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में, वायु सेना के जवानों ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी. इस दौरान पांच आईएएफ के कर्मियों को गोली लग गई, और उन्हें इलाज के लिए तत्काल नज़दीक के सैन्य अस्पताल ले जाया गया. बाद में गंभीर चोट के कारण एक जवान की मौत हो गई’.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एक अन्य सैनिक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है. जबकि बाकी तीन की हालत स्थिर है. रविवार की सुबह समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि पुंछ ज़िले में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और सुरक्षाबल वाहनों की तलाशी भी ले रहे हैं.