17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा हुई बाधित,देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी!

बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा हुई बाधित,देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी!

5

उत्‍तराखंड में मानसून पहुंच गया है। जिसके चलते रविवार तड़के से उत्‍तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा बाधित हुई।
देहरादुन में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।