17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh कंबोडियाई राजा की यात्रा ‘भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय’ है, नोरोडोम...

कंबोडियाई राजा की यात्रा ‘भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय’ है, नोरोडोम के साथ बैठक के बाद बोले PM मोदी

16

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कंबोडिया के राजा एचएम नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारे राष्ट्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं और हम अपनी दोस्ती और सहयोग को और भी मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में भारत-कंबोडिया साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि कंबोडियाई राजा की यात्रा “भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय” है।

हम अपनी दोस्ती को और भी मजबूत करने के लिए तत्पर हैं: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कंबोडिया के राजा एचएम नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारे राष्ट्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं, और हम अपनी दोस्ती और सहयोग को और भी मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उनकी यात्रा भारत-कंबोडिया में एक नया अध्याय चिह्नित करे।

एस जयशंकर ने भी कंबोडिया के राजा नोरोडम सिहामोनी से की मुलाकात

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडिया के राजा नोरोडम सिहामोनी से मुलाकात की और कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंध विरासत संरक्षण, माइन‍िंग, जल संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं सहित कई क्षेत्रों में सहयोग में व्यक्त किए गए हैं।

ReadAlso;नई संसद का विरोध करने वालों की कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने ली चुटकी, बोले- ‘धर्म ‘दण्ड’ स्थापित हो गया. देवता ‘पुष्प’ बरसाने लगे और ‘गधे’…

भारत यात्रा पर हैं कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अर‍िंदम बागची ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को क्षमता निर्माण, रक्षा और संसदीय सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ चर्चा की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में राजा सिहामोनी का स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राजा का अभिवादन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।