17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आज लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें...

आज लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या ना करें

4

 धार्मिक मान्यता और ज्योतिषीय हिसाब से ग्रहण दो प्रकार के होते हैं। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण तो आज हम बात करेंगे चंद्र ग्रहण की जो साल 2019 में दो बार पड़ेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी यानि आज लग रहा है। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट की होगी।

यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में लगा है। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। बल्कि, यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और मध्य महासागर में दिखाई देगा। लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव सभी पर पड़ेगा इसके बाद इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 16 जुलाई 2019 को लगेगा।

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है 

जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते हैं। तो उस स्थिति में चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक का समय आरम्भ हो जाता है।  यह चंद्ग ग्रहण भारत में नहीं होगा इसलिए सूतक का असर भारत में नहीं होगा।

कथा अनुसार देवताओं के अमृतपान के समय भेष बदलकर असुर राहु भी अमृतपान करने बैठ गया था। सूर्य और चंद्रमा ने राहु को उस समय पहचान लिया था। और भगवान विष्णु को यह बात बता दी थी। जिसके बाद भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से राहु का मस्तक धड़ से अलग कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए समय-समय पर राहु. सूर्य और चंद्रमा को ग्रसता है। जिसे सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण कहते हैं।

चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए

चंद्र ग्रहण के समय भगवान का नाम और मंत्रों का जप करना चाहिए।

इस दिन गरीबों को दान देना चाहिए।

ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए-

  1. चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

2. चंद्र ग्रहण के दौरान खाना बनाने और खाने से बचना चाहिए।

3. ग्रहण के बाद स्नान करने के बाद साफ और पवित्र कपड़े पहनने चाहिए।