17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आज 8 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ प्रोजेक्टों का करेंगी...

आज 8 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ प्रोजेक्टों का करेंगी शिलान्यास व लोकार्पण

3

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज 8 से 9 दिसम्‍बर, 2022 को देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। इस दौरान वह उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा। वह उत्‍तराखंड में ऊर्जा, शिक्षा, सड़क, परिवहन और शहरी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास भी करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे।

राष्ट्रपति 9 दिसम्‍बर, 2022 को, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे से पहले बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल की। पुलिस जौलीग्रांट से लेकर जीटीसी हेलीपैड और फिर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक डेमो फ्लीट लेकर गई। इस दौरान बृहस्पतिवार को लगाए जाने वाले बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

रिहर्सल के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पूरे मार्ग व्यवस्था, राजभवन, सीएम आवास, मसूरी व दून यूनिवर्सिटी में ड्यूटी में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों से संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में सुरक्षा के मद्देनजर सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।