17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भलस्वा लैंडफिल साइट को बनाया जाएगा, टूरिस्ट प्लेस

भलस्वा लैंडफिल साइट को बनाया जाएगा, टूरिस्ट प्लेस

19

भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग की घटना के बाद मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर आदेश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। साथ ही मेयर ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर ऐसी स्थिति को नियंत्रित करने पर विचार किया जा रहा है. और भविष्य में नगर निगम इस स्पॉट को टूरिस्ट प्लेस बनाने की योजना बना रहा है।भलस्वा लैंडफिल साइट को बनाया जाएगा, टूरिस्ट प्लेसउत्तरी दिल्ली नगर निगम मेयर आदेश गुप्ता ने बताया कि इस लैंडफिल साइट पर कूड़ा प्रबंधन और निगरानी हेतु 60 कर्मचारी, 5 बुलडोजर और 2 एक्स्कवेटर तैनात किए हैं, जो 24×7 विभिन्न पालियों में इस कार्य में लगे रहते हैं। इसके अलावा भलस्वा लैंडफिल साइट के लिए अग्नि विभाग द्वारा 4 फायर टेंडर भी दिए गए हैं। जो सूचना मिलते ही उपलब्ध करवा दिए जाते हैं। इसके साथ ही लैंडफिल साइट के कटिली तारों को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए, जिससे अवैध प्रवेश को रोका जा सके। नगर निगम कूड़े के पहाड़ के आस पास बाउंड्री बनाने जा रहा है।

भलस्वा लैंडफिल साइट पर बढ़ते कूड़े का ढेर काफी ऊंचा है, जबकि जमीन के अंदर 12 मीटर गहराई में भी कूड़े का ढेर है। उन्होंने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट के पर्मानेंट हल के लिए विचार किया जा रहा है। जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट भी निगम को सौंप दी गई है। यह लैंडफिल साइट 70 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है, इसकी ऊंचाई 62 मीटर तक पहुंच चुकी है। मेयर आदेश गुप्ता ने बताया कि प्रति दिन भलस्वा लैंडफिल साइट पर 2,000 मीट्रिक टन कूड़े का निष्पादन किया जाता है, वर्तमान में यहां 80 लाख मीट्रिक टन कूड़ा है।