17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आप और बीजेपी की नाकामी बताएगी कांग्रेस, घर-घर जाकर बांटेगी पर्चे

आप और बीजेपी की नाकामी बताएगी कांग्रेस, घर-घर जाकर बांटेगी पर्चे

5

लोकसभा चुनाव 2019 के करीब आने के साथ ही दिल्ली में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज होती दिख रही है। वही कांग्रेस फिर से लोकसभा के साथ दिल्ली में भी सत्ता में वापसी की आस लगा रही है। वही कांग्रेस ने अभी से मतदाताओं को रिझाने की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि, कांग्रेस की तरफ से ना सिर्फ स्थानीय लोगों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की तैयारी है साथ ही सत्तारूढ़ केजरीवाल सरकार और बीजेपी की नाकामियों से भी जनता को रूबरू कराऎगी।

बताया जा रहा है, कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया है जो कांग्रेस द्वारा 13 अक्टूबर से शुरू किए जाने वाले लोक संपर्क अभियान के लिए दो पर्चे बनाएगी, जिसमें दिल्ली में आप सरकार की विफलताओं को बताया जाएगा।
अभियान के दौरान दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पर्चों को बांटेगे और बीजेपी की केंद्र सरकार और आप की दिल्ली सरकार की विफलताओं और नाकामियों को दिल्ली की जनता के समक्ष लाएंगे। लेकिन कांग्रेस अपने इस अभियान में कितना सफल होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।