17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, इतने लोगों की मौत

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, इतने लोगों की मौत

8

छत्तीसगढ में सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आज गैस पाइप लाइन फटने से भीषण आग लग गई। इसके चलते वहां काम कर रहे कर्मी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है, वहीं इतने ही लोग लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो शवों को वहां से निकाला गया है और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर प्लांट के कोक ओवन के बैटरी नंबर 11 में काम चल रहा था। इसी बीच गैस पाइप लाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ और इसके बाद यहां भीषण आग लग गई। वहां उस वक्त करीब 15 कर्मचारी काम कर रहे थे। घटना में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शवों को वहां से निकालने का काम जारी है। सीआइएसएफ और पुलिस बल ने घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।