17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया

पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया

19

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। केदारनाथ के बाद प्रधानमंत्री ने बदरीनाथ में भगवान बदरीश की पूजा की। पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. इसके बाद पीएम ने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर दर्शन किए. इसके बाद PM गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया.इस दौरान प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बदरीनाथ में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री माणा गांव पहुंच चुके हैं।

 

आपको बता दे की मंदिर को फूलों से सजाया गया है. पीएम मोदी हिमाचल की खास चोला डोरा ड्रेस पहनी. इसे चंबा की एक महिला ने अपने हाथ से बनाया है. पीएम मोदी के हाल ही में हिमाचल दौरे पर उन्हें यह गिफ्ट की गई थी. वहीं, मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भी पीएम मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साह दिखा. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने माणा में सरस मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने स्‍थानीय उत्‍पादों के बारे में जाना। प्रधानमंत्री ने स्‍थानीय लोगों से बातचीत भी की। उनके स्‍वागत में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए गए।प्रधानमंत्री बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।