17.6 C
New York
Saturday, May 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले डीएसपी सुरेंद्र सिंह...

ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा देने का ऐलान- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

19

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह ने पूरी बहादुरी और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया है। उनका यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी पर हम सभी को गर्व है।

उन्होंने कहा कि नूंह में हुई घटना दुखदायक है। राज्य सरकार प्रदेश में खनन माफिया पर लगाम लगाने को प्रतिबद्ध है। मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि माइनिंग इलाके के पास पुलिस चौकियाँ स्थापित की जाएंगी साथ ही दूसरे राज्यों से लगते बॉर्डर पर भी चौकियां बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस डंपर से डीएसपी की हत्या की गई उसकी पहचान कर ली गई है। डंपर के मालिक की आसपास ही छिपे होने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीजीपी और एडीजीपी सीआईडी को मौके पर जाने के भी निर्देश दिए हैं।