17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news यूपी,झारखण्ड,पंजाब सहित कई अन्य राज्यों में लू का प्रकोप जारी !

यूपी,झारखण्ड,पंजाब सहित कई अन्य राज्यों में लू का प्रकोप जारी !

7

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी लू का सामना करना पड़ेगा जबकि ओडिशा में शुक्रवार तक लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के कम से कम 42 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।