17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime पुलिस चौकी के गेट पर महिलाओं ने क्यों लगाया आग? जानिए क्या...

पुलिस चौकी के गेट पर महिलाओं ने क्यों लगाया आग? जानिए क्या है पूरा मामला

12

गांजा के साथ पकड़ी गई एक महिला के समर्थन में आईं कुछ महिलाओं ने रविवार को नरवाल पुलिस चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, आठ मार्च को नरवाल पुलिस ने रानी नाम की महिला को एक किलो गांजा के साथ पकड़ा था। इस पर कुछ महिलाएं शनिवार की रात को रानी से मिलने पुलिस चौकी पहुंचीं। मिलने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं के पास पेट्रोल भी था जो उन्होंने चौकी के बाहर ही रख दिया था। महिलाओं ने प्रदर्शन करते वक्त गेट के बाहर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी।

हालांकि, पुलिस कर्मियों ने आग को बुझा दिया। पुलिस ने हंगामा करने वाली और आग लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई भी महिला पकड़ी नहीं गई है।