गेहूं की MSP पर खरीद, किसानों को मिला करोड़ों रुपये का लाभ

0

देश में रबी विपणन सत्र अप्रैल से मार्च तक चलता है। अप्रैल से जून के बीच गेहूं की थोक खरीद की जाती है। किसानों को रबी विपणन सत्र 2022-23 में अब तक (24.04.2022 तक) 11 राज्यों से 136.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई।

जिससे किसानों को गेहूं की खरीद से 11.99 लाख किसानों को रबी विपणन सत्र 2022-23 में अब तक 27,592.10 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय पूल के तहत गेहूं की खरीद हाल ही में मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में जारी है।

दिनांक 24.4.2022 तक 136.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिससे 11.99 लाख किसानों को 27,592.10 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ है।

25.04.2022 को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश खरीदे गए गेहूं की मात्रा (एमटी) लाभान्वित किसानों की संख्या एमएसपी मूल्य (करोड़ रुपये में)
पंजाब 7418465 605462 14948.21
हरियाणा 3609885 270020 7273.92
उत्तरप्रदेश 82578 18549 166.39
मध्यप्रदेश 2576010 304719 5190.66
बिहार 743 148 1.50
राजस्थान 737 82 1.49
उत्तराखंड 567 118 1.14
चंडीगढ़ 3165 379 6.38
गुजरात 6 3 0.01
हिमाचल प्रदेश 1180 361 2.38
जम्मू और कश्मीर 16 2 0.03
कुल अखिल भारतीय 13693351.49 1199843 27592.10

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्रीय पूल के तहत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 24.4.2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 757.27 लाख मीट्रिक टन धान (खरीफ फसल का 751.39 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल का 5.87 लाख मीट्रिक टन इसमें शामिल है) की खरीद की जा चुकी है। अब तक लगभग 109.33 लाख किसान 1,48,424.78 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से लाभान्वित हो चुके हैं।