17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पश्चिमी कमान ने सारागढी के युद्ध को याद किया

पश्चिमी कमान ने सारागढी के युद्ध को याद किया

2

पश्चिमी कमान ने  सिख रेजिमेंट की 36 वीं बटालियन के 21 वीर सैनिकों की शहादत की याद में एक विशेष लाइट एंड साउंड शो ‘जंग ए सारागढी’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन यहां क्लेमेंटाउन में रंजीत सिंह ऑडिटोरियम में पश्चिमी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह की मौजूदगी में किया गया।

जंग ए सारागढी’ में उन 21 सिख सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद किया गया जो उन्होंने दस हजार पठानों की सेना के खिलाफ सारागढी के रिले पोस्ट पर लड़ी थी। इस युद्ध के बाद सभी 21 सैनिकों को मरणोपरांत ‘इंडियन आर्डर आफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया था। इसी स्थान पर बुधवार को एक आयोजन भी होगा, जिसमें भारतीय सेना के 15 अधिकारियों और 26 सैनिकों को राष्ट्र के लिये उनकी अनुकरणीय सेवाओं हेतु वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।