जाने, कैसे 1 मिनट की एक्सरसाइज होगी 45 मिनट के वर्कआउट के बराबर

0

 अपनी शरीर को स्वस्थ रखने में हमे हमेशा सजग रहना चाहिए। अगर लंबी उम्र के साथ एक हेल्दी लाइफ चाहते हैं तो, एक्सरसाइज को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लें, क्योंकि एक्सरसाइज करने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है, बल्कि तनाव भी कम होता है।

बता दे, एक्सरसाइज करने से उम्र भी लंबी होती है। ये बात कई स्टडी की रिपोर्ट में साबित हो चुकी है, लेकिन कुछ लोगों के लिए अपनी बिजी लाइफ से एक्सरसाइज के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिससे आपको कम समय एक्सरसाइज कर के भी ज्यादा समय तक एक्सरसाइज करने के बराबर ही फायदा होगा।

 

क्या आप जानते है कि एक मिनट हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से शरीर को 45 मिनट तक जॉगिंग या लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने के बराबर ही फायदा पहुंचता है। साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। एक स्टडी के दौरान 25 मोटापे से पीड़ित लोगों की जांच की। इसमें उन्होंने स्टडी में शामिल सभी लोगों को एक्सरसाइज टेस्ट करने के लिए कहा, जिसमें उन्हें स्प्रिंट करना था।

इस टेस्ट के लिए शोधकर्ताओं ने सभी लोगों को 2 ग्रुप में बांटा। इसमें एक ग्रुप को 12 हफ्तों तक लगातार हर 10 मिनट के बाद हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे स्प्रिंट करनी थी। वहीं, दूसरे ग्रुप ने घंटों पसीना बहाकर लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज की।

12 हफ्तों के बाद स्टडी में शामिल सभी लोगों की मांसपेशियों के साथ दिल की सेहत की भी जांच की गई। नतीजों में सामने आया कि जिन लोगों ने सिर्फ 1 मिनट हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज की उनको भी उतना ही फायदा हुआ, जितना घंटों तक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने वालों को हुआ। इससे साफ पता चलता है कि कम समय में हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर के भी शरीर को उतना ही फायदा पहुंचता है, जितना घंटों जिम में पसीना बहाकर लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से होता है।