17.6 C
New York
Friday, September 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नहीं रहे विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया…

नहीं रहे विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया…

26

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का बुधवार को 91 साल की उम्र में उनके दिल्ली के निवास पर निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार वीएचपी के बड़े चेहरे और बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट डालमिया ने बुधवार सुबह 9.38 बजे अपने गोल्फ लिंक्स के निवास पर अंतिम सांस ली।
वीएचपी ने एक बयान जारी करके कहा कि ‘विष्णु हरि डालमिया जी आज सुबह बहुत शांतिपूर्ण तरीके अपने स्वर्गयात्रा पर निकल गए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को निगमबोध घाट पर होगा.’
पूर्व वीएचपी प्रमुख को उम्र की बीमारियों के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें इसी 13 जनवरी को अस्पताल से वापस ले आया गया था।
बता दें कि विष्णु हरि डालमिया श्री रामजन्मभूमि न्यास के ट्रस्टी और वीएचपी के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य थे। उन्होंने वीएचपी के वरिष्ठ नेताओं अशोक सिंहल और गिरिराज किशोर के साथ रामजन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।