17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शिकागो में बोले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तेजी से बढ़ रही है...

शिकागो में बोले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तेजी से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था

7

 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अमेरिका के शिकागो में कहा कि पिछले चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने तेजी से और जबरदस्त प्रगति की है और पूरा विश्व अब भारत की तरफ देख रहा है। शिकागो में तेलुगु अमेरिकियों की सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। नायडू ने कहा, ‘पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था धीमी हो गयी हैं। ऐसे में केवल भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।’

सैंकड़ो तेलुगु अमेरिकी लोगों के समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए नायडू ने एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) जैसे विभिन्न वैश्विक आर्थिक संस्थानों के ताजा विकास के आंकड़ों और तथ्यों का उल्लेख किया। तेलुगु में अपने संबोधन में नायडू ने कहा, ‘पूरी दुनिया इस वक्त भारत की तरफ देख रही है।’

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘हाल में जब तक मैं शहरी विकास मंत्री था, तब 35 से 40 राजदूत मुझसे मिले थे। वे सभी भारत में निवेश करना चाहते थे।’ उन्होंने तेलुगु समुदाय से भारत की विकास कहानी में भागीदार होने का आग्रह किया। नायडू ने कहा कि उन्हें तेलुगु अमेरिकी समुदाय की सफलता पर गर्व है। बता दें कि गैर सरकारी दौरे पर शिकागो आए नायडू ने तेलुगु प्रवासियों की बैठक को संबोधित किया और यहां चल रहे विश्व हिन्दू कांग्रेस में भाषण दिया। वह विश्व हिंदू कांग्रेस में भाग लेने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से भी बातचीत करेंगे। कार्यक्रम कई तेलुगू समूहों द्वारा शिकागो में आयोजित किया गया था।

अगर आप पत्रकार बनना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में संपर्क करें

य़ह भी देखें-