17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बढ़ती तेल की कीमतों पर विपक्ष का भारत बंद, राहुल बोलेः तेल...

बढ़ती तेल की कीमतों पर विपक्ष का भारत बंद, राहुल बोलेः तेल के दामों पर मोदी एक शब्द नहीं बोलते

10

देश में बढ़ते हुए तेल की कीमतों पर आज विपक्ष ने भारत बंद का आह्वाहन किया है। जिसका लगभग सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। इस बंद के दौरान विभिन्न जगहों से अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही है। कई राज्यों में स्कूल कॉलेज तक बंद हो गए है।

वहीं इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तेल के दामों पर मोदी एक शब्द नहीं बोलते हैं। बलात्कार, महंगाई पर पीएम एक शब्द नहीं बोलते हैं। राफेल डील पर मोदी कुछ नहीं बोलते हैं। राहुल ने कहा, देश की जनता जो सुनना चाहती है वो बात PM नहीं बोलते हैं।

बिहार में कई जगह तो प्रदर्शन हिंसात्मक तक हो गया है। कई जगहों पर जनअधिकार के समर्थकों ने उत्पात मचाया है। उन्होंने इस दैरान कई गाड़ियों को रोककर तोड़फोड़ की गई। कई जगहों से आगजनी की तस्वीरें भी सामने आई है।

दवा दुकानों, अस्पताल और एंबुलेंस को बंद से बाहर रखा गया है। वहीं कैलाश मानसरवोर से वापस लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस बंद में हिस्सा लिया है। राहुल ने राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के मार्च की अगुवाई की। राहुल गांधी के अलावा यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रामलीला मैदान पर धरने में शामिल हुए।


वहीं मायानगरी मुंबई में मनसे कार्यकार्ताओं ने BJP पार्षद दफ्तर कार्यालय पर हमला कर दिया। गुजरात में भारत बंद के दौरान कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया. गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव, गुजरात काग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया है।


बेगूसराय में बंद समर्थकों ने स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर के सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पश्चिम बंगाल में 20 लेफ्ट कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। ये सभी कार्यकर्ता दुर्गापुर रेलवे स्टेशन में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे।