हर भारतवासी का स्वाभिमान और सम्मान है तिरंगा- भाजपा महामंत्री विनोद तावड़े

0

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने की. संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवम घर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतवासी का स्वाभिमान और सम्मान है। इसके लिये लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75वें वर्ष में अमृतकाल के अवसर पर भारत का हर नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाकर अमर स्वतंत्रता सेनानियों,शहीदों को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करे ऐसा अभियान चलाने का निर्णय हुआ है।

तिरंगा का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है. दुनिया ने यूक्रेन युद्ध मे तिरंगे की ताकत को नजदीक से महसूस किया 

राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े ने कहा कि तिरंगा का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। दुनिया ने यूक्रेन युद्ध मे तिरंगे की ताकत को नजदीक से महसूस किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अगले 25वर्षों की विकास यात्रा की रूपरेखा तैयार कर रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा की विश्व मे भारतीय उत्पाद,आयुर्वेद, भारतीय खान पान,वस्त्र का महत्व दुनिया मे बढ़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में झारखंड अव्वल हो इस तैयारी में हम सब जुट जाएं। झारखंड के सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिये हम सभी कार्यकर्ताओं को सघन प्रचार एवम जनजागरण अभियान चलाने की योजना को धरातल पर उतरना है। उन्होंने कहा कि इसके लिये सोशल मीडिया,सामाजिक ,धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज के अगुवा, प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के द्वारा भी घर घर तिरंगा फहराने की बात को पहुँचाया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इसवर्ष केलिय तिरंगा फहराने के कुछ प्रोटोकॉल को शिथिल किया है। कहा कि जिसप्रकार अभियान की गति तेज हो रही है तिरंगा झंडे की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अभियान के लिए गठित समिति शुल्क के साथ तिरंगा उपलब्ध हो,कोई छूटे नही इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

भारत तिरंगा मय होगा,  इस अद्भुत दृश्य को विश्व निहारेगा

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल में यह अभियान अनूठा अभियान है। 13, 14 एवम 15 अगस्त को पूरा भारत तिरंगा मय होगा। इस अद्भुत दृश्य को विश्व निहारेगा। भारत को आजाद कराने वाले अमर बलिदानियों केलिय यह अद्वितीय श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने कहा 9से 11 अगस्त तक मोटरसाइकिल यात्रा, होर्डिंग्स,पदयात्रा,पर्चा वितरण के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा , पुनः 11,12 एवम 13 अगस्त को प्रभात फेरी,वंदेमातरम और रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ हर गांव,टोले मुहल्लों में निकाली जाएगी। विभिन्न प्रचार माध्यमो ,सोशल मीडिया के माध्यम से तिरंगा लगाने का संदेश आग्रह किया जाएगा। कहा कि 13 ,14 एवम 15 अगस्त को हर घर मे तिरंगा लहराया जाए यह सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि झंडे को घर के छोटे बच्चे लगाएं इसका आग्रह हमे समाज मे करना चाहिये। गांव मुहल्लों में एक उत्सव का वातावरण हो। हर भारतवासी आजादी के 75वें वर्ष में गौरवान्वित महसूस करे। उन्होंने तिरंगा लगाने के चित्र को सोशल मीडिया में डालने का भी आग्रह किया।

बैठक के प्रारंभ में मंचस्थ अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन किया। वंदेमातरम गान एवं राजश्री जयंती ने एवम अतिथियों का स्वागत अभियान के सह संयोजक बबन गुप्ता , ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,सुश्री लक्ष्मी कुमारी एवम प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया। प्रदेश कार्यालय में सुनी मन की बात

महामंत्री विनोद तावड़े,प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारियों एवम बैठक में आये नेताओं ने बैठक के बाद 11बजे से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रुप मे सुना।

कार्यालय के बाहर तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा लगाने के अभियान का किया शुभारंभ। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े,प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,अभियान के प्रदेश संयोजक,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।