17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चांदनी चौक पर नया फ्लाईओवर अप्रैल के अंत में होगा शुरू, फ्लाईओवर...

चांदनी चौक पर नया फ्लाईओवर अप्रैल के अंत में होगा शुरू, फ्लाईओवर सौंदर्यीकरण परियोजना की देखें झलक

7

णे के चांदनी चौक पर नए फ्लाईओवर का काम अप्रैल के आखिरी तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद जल्द लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। पुणे के लोगों को बहुत जल्द चांदनी चौक पर जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। जिले में लगभग 53,000 करोड़ रुपये का सड़क विकास कार्य चल रहा है, जिसमें पुणे शहर भी शामिल है।

मंत्री नितिन गडकरी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, चांदनी चौक फ्लाईओवर सौंदर्यीकरण परियोजना, पुणे की एक झलक।

पुणे के लोगों को बहुत जल्द चांदनी चौक पर जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। चांदनी चौक पर नए फ्लाईओवर का काम अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, महाराष्ट्र दिवस (1 मई) को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ फ्लाईओवर का उद्घाटन करने की योजना है। जिले में लगभग 53,000 करोड़ रुपये का सड़क विकास कार्य चल रहा है, जिसमें पुणे शहर भी शामिल है। इसमें पुणे-अहमदनगर, पुणे-नासिक, पुणे-सोलापुर और लगभग 625 किलोमीटर की शहर की रिंग रोड शामिल हैं।

विकास कार्य में मुख्य रूप से लंबे राजमार्ग शामिल हैं। नितिन गडकरी ने कहा है कि, हाईवे के विकास के बाद बेहतर सुविधा देने के लिए टोल भी वसूला जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि, सर्कुलर सड़कों से शहर में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। नितिन गडकरी ने हाल ही में पालकी रूट का हवाई निरीक्षण करते हुए उजानी बांध का भी निरीक्षण किया।