17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म कलंक का पहला टीजर आया सामने

फिल्म कलंक का पहला टीजर आया सामने

2

 करण जौहर की फिल्म कलंक में वरुण धवन के लुक से पर्दा उठ गया है। बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन एक्टर जफर के रोल में नजर आएंगे। करण जौहर और फिल्म से जुड़े बाकी कलाकारों ने वरुण धवन के टीजर लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर में वरूण धवन का इंटेस लुक देखने को मिल रहा है जिस पर कि फिल्म के र्निमाता करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पेश करते है जफर के रोल में वरुण धवन जो कि जिंदगी और खतरों के साथ फ्लर्ट करता है। टीजर  में वरुण अपनी आंखों में काजल लगाए, कान में बाली पहने, लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और इसी के साथ वे काफी एग्रेसिव लुक में भी दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि वरुण का लुक काफी पसंद किया जा रहा है यहीं नहीं सोशल मीडिया पर भी वरुण के लुक पर लोगों की भावनाए प्रकट होने लगी हैं। दरअसल वरुण का नया लुक उन्हें आकर्शित कर रहा है

वरुण धवन के बाद आदित्य रॉय कपूर का लुक भी सामने आ गया है और वे भी इस फिन्म में वरुण के साथ नजर आएंगे। इससे पहले बुधवार को करण जौहर ने कलंक फिल्म की पहली झलक पेश की थी। फिल्म की इस झलक में एक लड़का और एक लड़की शिकार पर बैठे दिखाई दे रहे हैं पर उसमे दोनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। दोनों का बैक लुक फोटो में नजर आ रहा है। तस्वीर के बैकग्राउंड में पानी में कमल के फूल खिले हुए हैं कहा जा रहा है कि शिकार पर बैठे ये दो कलाकार वरुण धवन और आलिया भट्ट हैं। कलंक एक मल्टीस्टारर फिल्म है और इसमे आलिया भट्ट और वरुण धवन के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, कुणाल खेमू, हितेन तेजवानी, माधुरी दीक्षित नेने और आदित्य रॉय कपूर अहम भुमिका में दिखेंगे। फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी और इसका बजट 80 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म को अभिषेक वर्मन ने र्निदेशन में बनाया गया है और इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। कलंक को लेकर लोगो में काफी उत्साह बना हुआ है क्योकि इस फिल्म में एक लंबे अरसे बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी साथ नजर आएगी। हालांकि उनके सीन्स पर सस्पेंस बरकरार है। कलंक में एक बार फिर हिट ऑनस्क्रीन कपल आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी भी बनी है और वे इससे पहले भी एक साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्य