17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बर्फ में दबने के 18 दिन बाद मिला शहीद जवान का शव

बर्फ में दबने के 18 दिन बाद मिला शहीद जवान का शव

4

किन्नौर में चीन सीमा से सटे नमज्ञा के डोगरी नाले में हिमखंड में दबे सेना के एक और जवान का शव शनिवार को बरामद किया गया है। शहीद की पहचान कांगड़ा जिले की जयसिंहपुर उपमंडल के रिट गांव के नितिन राणा के तौर पर हुई है।

शहीद नितिन बीते 20 फरवरी को किन्नौर में हिमखंड की चपेट आ गए थे। अब 18वें दिन उनका शव बरामद हुआ है। अभी भी दो जवान हिमखंड में दबे हुए हैं। इनकी तलाश जारी है। एसडीएम पूह शिव मोहन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दो अन्य जवानों को खोजने के लिए अभियान लगातार जारी है। 

शहीद नितिन राणा का जन्म 25 जनवरी 1992 को हुआ था। एक साधारण किसान सुभाष चंद राणा के घर जन्मे नितिन की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला भगैतर में हुई।

उसके बाद जमा दो तक शहीद मिलाप चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाहट में पढ़ाई की। उनके शहीद होने की खबर से पैतृक गांव में शोक की लहर है।