17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चित्रकूट जिले में किशोरी से बलात्कार

चित्रकूट जिले में किशोरी से बलात्कार

7

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। मारकुंडी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि प्रकाश ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना दो दिन पुरानी है। घटना के समय किशोरी अपने घर से खेत जा रही थी, तभी गांव का 23 वर्षीय युवक श्यामदीन उसे कुछ काम के बहाने अपने घर ले गया और फिर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता ने बुधवार को यह घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद शाम को थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि रात में ही आरोपी युवक के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।