17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood इस एक्टर के कहने पर सोनाक्षी ने कम किया था अपना वजन

इस एक्टर के कहने पर सोनाक्षी ने कम किया था अपना वजन

3

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपने अभिनय के साथ-साथ अपना दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने फिल्मी करियर में कई एक्ट्रेसेस और एक्टर्स को लॉन्च कर चुके हैं। जिनमें से एक सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। सलमान खान ने सोनाक्षी को अपनी सुपरहिट फिल्म दबंग से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। तब से अब तक सोनाक्षी ही दबंग सीरीज की हीरोइन के रूप में काम कर रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि वो एक फैशन शो में ऑडियंस मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय सलमान ऑडियंस में मौजूद थे। सलमान ने उन्हें देखकर वजन कम करने की सलाह दी, क्योंकि वो उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे।

जिसके बाद सोनाक्षी ने अपना काफी वजन कम किया, बाद में जाकर सलमान ने सोनाक्षी के साथ दबंग में काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉड तोड़ दिए।