17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood उन्नाव केस में दोषी विधायक के बचाव में आई एक्ट्रेस पायल रोहतगी

उन्नाव केस में दोषी विधायक के बचाव में आई एक्ट्रेस पायल रोहतगी

2

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी कई दिनों से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह है उन्नाव रेप केस। दरअसल पायल ने उन्नाव केस पर सवाल उठाए हैं। पायल ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर का बचाव किया है। पायल का आरोप है कि कुलदीप सेंगर भाजपा विधायक हैं, इस वजह से उन्हें जान बूझकर फंसाया जा रहा है।

इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए पायल ने कहा है, “ये घटनाक्रम जिस तरह से हुआ है उससे ऐसा लगता है कि किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी हो। जेल में रहते हुए बलात्कार का कोई आरोपी पीड़िता और उसके परिवार पर हमला कराने की कोशिश क्यों करेगा? यदि कोई भी ऐसा करता है तो इससे पहले अपने लिए फांसी का रास्ता खुद ही कंफर्म कर लेगा”।