17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शाह ने बैजल, केजरीवाल और राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई

शाह ने बैजल, केजरीवाल और राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई

7

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी में हालात का जायजा लेने के लिए आज मंगलवार को एक बैठक बुलाई। उत्तर पूर्वी दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बैठक में उप राज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने दिल्ली के हालात पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई है।

इससे पहले शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार रात को भी एक बैठक की थी। गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत हो गई और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 50 लोग घायल हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोप पंप में आग लगा दी थी।