17.6 C
New York
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सलमान खान के पास है दबंग 3 में फैंस के लिए खास...

सलमान खान के पास है दबंग 3 में फैंस के लिए खास तोहफा

3

सलमान खान की दबंग अदाकारी से बनी दबंग फिल्म यानी दबंग 3 साल 2019 में रिलीज हो रही है। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। तीसरे पार्ट को लेकर भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सलमान खान के फैन्स फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मगर रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेलर लॉन्च के पहले सलमान खान प्रशंसकों को एक और सरप्राइज देना चाहते हैं। वे ट्रेलर से पहले फिल्म का एक गाना लॉन्च करना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स में ऐसा सामने आ रहा है कि सलमान हर बार की तरह इस बार भी प्रशंसकों को सरप्राइज देना चाहते हैं। सलमान की हर फिल्म में धमाकेदार गाने होते ही हैं। ट्रेलर से पहले सलमान खान प्रशंसकों के लिए फिल्म का एक सॉन्ग रिलीज करने के मूड में हैं। ये जगजाहिर है कि दबंग और दबंग 2 के गानों ने किस तरह लोगों का एंटरटेन किया था।