17.6 C
New York
Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आयुष्मान की फिल्म ने फिर तोड़े रिकॉर्ड, शानदार कमाई जारी

आयुष्मान की फिल्म ने फिर तोड़े रिकॉर्ड, शानदार कमाई जारी

7

बॉलीवुड के टैलेंटिड पैकेज आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के बाद अब 14वें दिन 110 करोड़ की कमाई की है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। फिल्म ड्रीम गर्ल ने पहले हफ्ते 72.20 करोड़ और दूसरे हफ्ते 38.60 करोड़ की कमाई की। दोनों हफ्तों के कुल कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने टोटल 110.80 करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म ने सोमवार को 3.75 करोड़, मंगलवार को 3.30 करोड़, बुधवार को 3.10 करोड़ और गुरुवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने चार दिन में 50 करोड़, 8 दिन में 75 करोड़ और 11वें दिन 100 करोड़ का बड़ा आंकड़ा छू लिया था। अब 14वें दिन यानी 26 सितंबर गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ का बिजनेस कर कुल 110.80 करोड़ का कलेक्शन किया।