17.6 C
New York
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Editorial कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबका विकास पार्टी का लक्ष्य- विनोद तावड़े

कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबका विकास पार्टी का लक्ष्य- विनोद तावड़े

8

भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है । जम्मू कश्मीर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने जम्मू में पार्टी का झंडा फहरा कर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की । घाटी में बड़ी तादात में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े युवाओं ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में बढ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को मौके पर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से समाज में खड़े आखरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया । कार्यकर्ताओं को समंबोधित करते हुए  विनोद तावड़े ने कहा की केन्द्र में मोदी सरकार की कोशिश सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास से सिद्धांत पर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देश को आगे ले जाने की है । जम्मू कश्मीर के सभी जिलों के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जम्मू पहुंचे थे।