17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news संविधान हाथ में लेकर बनाएंगे राम मंदिर- बीजेपी विधायक

संविधान हाथ में लेकर बनाएंगे राम मंदिर- बीजेपी विधायक

6

राम मंदिर को लेकर सियासत का माहौल गर्मा चुका है। राम मंदिर को लेकर आए दिन नए बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह लगातार चर्चाओं में रहते है। वहीं उन्होंने राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है।संविधान हाथ में लेकर बनाएंगे राम मंदिर- बीजेपी विधायकविधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर राम मंदिर बनाने के लिए हमें संविधान भी हाथ में लेना पड़ेगा तो हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही कहा कि, मंदिर निर्माण को लेकर अगर हालात बिगड़ते हैं या संविधान को हाथ में लेना पड़ेगा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

इसके साथ ही कहा कि हम संविधान अपने हाथ में ले लेंगे और तय करेंगे कि राम मंदिर बने। 1992 में भी हमने संविधान अपने हाथ में लिया और मस्जिद ढहा दिया था। अगर संविधान देरी करेगा तो लोग मंदिर बनाएंगे। इसके अलावा कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के होते हुए मंदिर नहीं बनेगा तो शायद फिर कभी नहीं बनेगा। संविधान हाथ में लेकर बनाएंगे राम मंदिर- बीजेपी विधायकबता दें कि सुरेंद्र सिंह अपने बेतुके बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे हिन्दुत्ववादी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रहते अयोध्या में भगवान राम तम्बू में रहें, इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम संविधान से ऊपर हैं। आस्था भगवान से जुड़ी होती है, लिहाजा यह संविधान से परे है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महान हिंदुत्ववादी और प्रचारक हैं। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ जैसे हिन्दूवादी नेता भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

इसके बावजूद अयोध्या में भगवान राम तम्बू में रहें तथा इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और कोई नहीं हो सकती। मुगल वंश के संस्थापक बाबर को ‘विदेशी आक्रांता’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बाबरी मस्जिद को भारत की बताता है तो यह उसकी राष्ट्र भक्ति और भारतीयता के चिंतन में दुर्बलता की निशानी है।