Rajasthan Diwas 2022: राजस्थान का स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं

10

राजस्थान की भूमि साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए विख्यात है, जिसके गौरवशाली इतिहास व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर पूरे देश को गर्व है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजस्थान के स्थापना दिवस शुभकामनाएं दी है. मोदी ने अपने संदेश में कहा कि “शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की ऐतिहासिक धरती राजस्थान के समस्त निवासियों को राजस्थान दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही कामना है।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1509002578746818560?s=20&t=apnyoah93mvVCJDGqZPTYg

ये भी पढ़े- https://indiagramnews.com/news/prime-minister-greets-the-people-of-rajasthan-on-rajasthan-day-on-this-day-valor-strong-will-and-sacrifice-are-saluted/

राजस्थान के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है. यह दिवस हम सबके लिए महान गौरव का क्षण है।यह राजस्थान की वीरता, त्याग, विरासत और संस्कृति का उत्सव है। #RajasthanDiwas पर मैं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है।

राजस्थान दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं। इस राज्य का गौरवशाली इतिहास, वीरता की अनेक प्रेरक गाथाओं से परिपूर्ण है। प्रकृति की इन्द्रधनुषी छटा से समृद्ध और अपने आतिथ्य के कारण वैश्विक आकर्षण वाले राजस्थान की विशिष्ट पहचान है। मैं राज्य के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।

 

वहीं अमित शाह ने भी राजस्थान के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी, राजस्थान की भूमि साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए विख्यात है, जिसके गौरवशाली इतिहास व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर पूरे देश को गर्व है। सभी प्रदेशवासियों को वीरभूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। प्रदेश की निरंतर प्रगति व विकास की कामना करता हूँ।