प्रियंका अब नहीं रहीं भारत का हिस्सा, जानिए पूरी खबर…

0

बॉलीवुड और हॉलीवुड क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा का निक जोनस के साथ प्यार आजकल खबरों की दुनिया में छाया हुआ है। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर लंदन में सगाई कर ली और जल्द ही वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बात की जानकारी ‘भारत’ फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने सोशल मीडिया पर दी।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रियंका का ‘भारत’ फिल्म छोड़ने का कारण “बहुत, बहुत खास” है और निक का नाम “समय के निक” से सूचित किया, उन्होंने “जीवन के लिए बहुत सारे प्यार और खुशी” की बधाई दी।  लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रियंका ने कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है,  जिसकी वजह से उनके पास ”भारत” फिल्म  की शूटिंग करने का समय नहीं है।

निर्देशक अली अब्बास के ट्वीट में पर अगर यकीन किया जाए तो आने वाले दिनों में प्रियंका अपने अमेरिकी प्रेमी निक जोनस से शादी करने के लिए तैयार है।

बता दें हाल ही में निक जोनस और प्रियंका भारत घूमने के लिए आए थे, जहां निक ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से भी मुलाकात की। साथ ही प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस ने भी निक औऱ प्रियंका के साथ समय बिताया और अपने सोशल अकाउंट पर तस्वीरें साझा की। दूसरी तरफ निक के घरवालों ने भी प्रियंका को काफी पसंद करने लगे हैं। वहीं रिलेशन में आने के बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किये जा रहे है, कई बार डिनर और लंच डेट पर भी उन्हें साथ देखा गया है। प्रियंका अक्सर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक की पोस्ट डालती रहती हैं और निक भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका की तस्वीर पोस्ट करते रहें हैं। अब इंतजार है कि प्रियंका और निक कब शादी के बंधन में बंधेंगे।

अगर आप भी पत्रकारिता मे दिलचस्पी रखते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में संपर्क करें 

यह भी देखें-