17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रधानमंत्री ने वर्ष 2001 में संसद हमले के दौरान शहीद हुए बहादुर...

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2001 में संसद हमले के दौरान शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

2

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2001 में संसद हमले के दौरान शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:”आज हम वर्ष 2001 में संसद हमले के दौरान शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों का स्‍मरण करते हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एक बड़े खतरे के सामने उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे देश की स्मृति में अंकित रहेगा।”

https://x.com/narendramodi/status/1734787755077439878?s=20

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक कैमरामैन की भी हमले में मौत हो गई थी।

ReadAlso;संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत,’हार का गुस्सा संसद में मत निकालना’, शीत सत्र से पहले विपक्ष को पीएम मोदी की नसीहत