17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने देश के विभाजन...

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को दी श्रद्धांजलि

23

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा; “आज, #PartitionHorrorsRemembranceDay पर, मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई और हमारे इतिहास के उस दुखद दौर के पीड़ित सभी लोगों की सहनशीलता और धैर्य की सराहना करता हूँ।”

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभाजन विभीषिका दिवस पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों का नमन किया। ट्वीट्स के ज़रिए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ली व असंख्य लोगों को विस्थापित करवाया। आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर विभाजन का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण करवाएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करता रहेगा।

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा की , दुर्भावना और हिंसा के साथ हुए भारत के दुःखद विभाजन से असंख्य निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उन सभी लोगों के संघर्ष और बलिदान के लिए #विभाजन_विभीषिका स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन। गत वर्ष स्मृति दिवस के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार।